Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

फिल्म ‘गुस्ताखियां’ में प्रियंका के साथ रोमांस करते नजर आएंगे अभिषेक

कुछ समय पहले ही खबर आई थी की प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ शाइन की थी और अब खबर आरही हैं की प्रियंका ने एक और फिल्म ‘गुस्ताखियां’ शाइन की हैं इस फ़िल्म में वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आयेगीं.

प्रियंका ने बॉलीवुड में सालों बाद रखा कदम:

क्या प्रियंका चोपड़ा को अब बॉलीवुड की याद सताने लगी हैं जो इन्होंने इतने समय बाद एक साथ दो-दो फ़िल्म साइन की हैं. कुछ समय पहले ही खबर आई थी की प्रियंका ने सलमान के साथ फ़िल्म ‘भारत’ साइन की और अब एक और फ़िल्म ‘गुस्ताखियां’ भी साइन की हैं.

इन दिनों प्रियंका को फिर से बॉलीवुड की याद सता रही है अगर ऐसा कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। जहां अभिषेक बच्चन खुद एक लंबे समय के बाद इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं वहीं प्रियंका चोपडा़ ने भी बॉलीवुड में कई सालों बाद कदम रखने की तैयारी कर ली है। फिल्म गुस्ताखियां अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म है।

इस फिल्म में एक्ट्रेस तापसी पन्नू और एक्टर विक्की कौशल भी नजर आएंगे पर चर्चा का केंद्र केवल प्रियंका और अभिषेक ही बने हैं। हालांकि इससे पहले भी प्रियंका और अभिषेक साथ में कई फिल्में कर चुके हैं जैसे ‘ब्लफ मास्टर’ और ‘दोस्ताना’

सलमान के साथ भी नजर आयेंगी प्रियंका: 

एक दो दिन पहले ही खबरें आ रही थीं की प्रियंका चोपडा़ सलमान खान की अपमिंग फिल्म भारत में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि सलमान की फिल्म की शूटिंग शुरु भी हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान खान और प्रियंका करीब 10 साल बाद साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले सलमान और प्रियंका आखिरी बार फिल्म सलाम-ए-इश्क में नजर आए थे। फिलहाल कहा जा रहा है की प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट शूटि ए किड लाइक जैक की शूटिंग में बिजी हैं इसलिए अभी शूटिंग नहीं कर पायेंगी। इसलिए प्रियंका फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग जून में हॉलीवुड प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद करेंगी।

अभिषेक बच्चन की फिल्म गुस्ताखियां के लिए फिल्म निर्माता ने अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपडा़ को अप्रोच किया है। सोनाली ने ही प्रियंका को बॉलीवुड में कमबैक का दूसरा मौका दिया है। बता दें कि सोनाली इससे पहले कल्की कोचलीन की फिल्म मारग्रेटा विद अ स्ट्रॉ का निर्देशन कर चुकी हैं जिसमें एक खास तरह की बीमारी के बारे में दिखाया गया है। फिलहाल अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म मनमर्जियां की तैयारी कर रहे हैं, उनहें सेट पर ही सोनाली मिली थीं। अभिषेक को वहीं स्क्रिप्ट पसंद आई औ उन्होंने तुरंत हां कर दिया।

पापा के साथ रहने पर ट्रोल हुए अभिषेक ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

Related posts

OMG: विवादों में घिरी रहने वाली ‘पूनम’ फिर हुई ट्रोल

Praveen Singh
7 years ago

शाहरुख़ की फिल्म ‘रईस’ ने छह कट के साथ पास किया U/A सर्टिफिकेट!

Nikki Jaiswal
8 years ago

शिल्पा ने किया विकास के साथ पोल डांस

Diksha Dixit
7 years ago
Exit mobile version