‘बैंजो’ फिल्म में ‘बैंजो’ के साथ-साथ भ्रष्टाचार, प्यार, गरीबी, गुंडागर्दी जैसी बहुत सी चीजों को दिखाया गया है। फिल्म में नरगिस फाखरी ने लीड एक्ट्रेस का रोल किया है। इन्हें हिंदी  अच्छी नहीं आती है। इसलिए नरगिस को फिल्म में एनआरआई दिखाया गया है ये फिल्म इसी हफ्ते रिलीज़ होने जा रही है।

 क्या है बैंजो की कहानी :

  •  फिल्म में रितेश ने एक ‘बैंजो’ बजाने वाले तराट का रोल प्ले किया है।
  • रितेश के दोस्त की भूमिका कोरियोग्राफर धर्मेंश,आदित्य और राम नेनन ने निभाई है।
  • नरगिस फाखरी ने न्यूयॉर्क में रहने वाली डीजे क्रिस्टिना कि भूमिका निभाई है।
  • डीजे क्रिस्टिना एक म्यूजिक फेस्टिवल में पार्टीसिपेट करना चाहती है।
  • जिसके लिए वे बैंजो बैंड के साथ एक गाना गाना चाहती है।
  • नरगिस के इस बैंड से मिलने क बाद ही एक हादसा हो जाता है।
  • जिसमे तराट (रितेश) जेल पहुँच जाता है।
  • सभी दोस्त एक दूसरे से अलग हो जाते है।
  • फिर तराट के साथ क्या होता है?
  •  और इस बैंड का क्या होता है?
  •  तब क्रिस्टीना क्या करती है?
  • यही सब कुछ इस फिल्म में दर्शाया गया है।

बैंजो का टैलेंट : 

  • इस फिल्म में रितेश सिर्फ एक बैंजो ही नही वसूली करते भी दिखेंगे।
  • रितेश ने इस फिल्म में एक्शन भी किया है।
  • साथ ही इमोशनल किरदार भी बखूबी निभाया है।

बैंजो का स्पेशल डायलॉग :

  • फिल्म में बैंजो का एक डायलॉग है, ‘तुझे मारूंगा नहीं बजा के जाऊंगा!’

बैंजो म्यूजिक :

  • बैंजो फिल्म में सात गाने हैं।
  • जिसमें म्यूजिक विशाल शेखर ने दिया है।
  • और आवाज़ अमिताभ भट्टाचार्य की है।
  •  फिल्म का ‘बप्पा’ और ‘उड़न छू…’ गाना काफी अच्छा दर्शाया गया है।
  •  इसके अलावा और जितने भी गाने है बहुत लाऊड हैं।

 रितेश की दमदार एक्टिंग :

  • रितेश देशमुख बैंजो फिल्म की जान हैं।
  • इन्होने तराट का रोल बखूबी निभाया है।
  • अपने इस रोलके लिए रितेश ने बहुत मेहनत की  है।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें