Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

सलमान खान ने दुबई के प्रिंस शेख हमदान को दी बधाई ।

सलमान खान ने दुबई के प्रिंस शेख हमदान को दी बधाई ।

 

 

 

सलमान खान ने मंगवलार रात को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन रशीद अल मक्तोउम जो की दुबई के प्रिंस है , उन्हें उनके ट्विन्स बच्चे होने की ख़ुशी में बधई दी।

 

सलमान ने शेख की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “कॉन्ग्रैचुलेशन शेख हमदान आपके ट्विन्स बच्चो के लिए। उनको दुनिया का सारा प्यार, सेहत , खुशियाँ और इज्जत नसीब हो। “

 

शेख हमदान ने 21 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बच्चो के साथ पहली फोटो शेयर की थी। सलमान के साथ साथ संजय दत्त ने भी शेख हमदान को इस खुशखबरी के लिए बधाई दी थी।

 

सलमान खान जिन्हे हम सब उनके बड़े दिल के लिए जानते है , वह देश की कोरोना से लड़ाई में काफी मदद कर रहे है। अभी हाल ही में उन्होंने कोविड पेशेंट्स के लिए 500 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स भिजवाए थे। इस से पहले उन्होंने मुंबई के फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए 5000 मील पैकेट का आयोजन भी किया था।

 

वर्कफ़्रंट पर, सलमान की फिल्म ‘राधे :योर मोस्ट वांटेड भाई’ जो अभी ईद के मौके पर रिलीज़ हुई, फिल्म ऑडियंस को पसंद नहीं आयी। यह imdb पर सलमान की सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म बन गयी है।  इसके बाद अब भाई महेश मांजरेकर की फिल्म ‘अंतिम : द  फाइनल ट्रूथ ‘ में नजर आएंगे जो एक एक्शन थ्रिलर है। यह 2018 में आयी प्रवीण तारदे की मराठी फिल्म ‘मुलशी पैटर्न’ से इंस्पायर्ड है। फिल्म में आयुष शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे। आयुष फिल्म में एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे और सलमान एक सिख पुलिस अफसर के रोल में।

 

इसके साथ साथ वह शाहरुख़ की फिल्म ‘पठान’ में कैमियो करते नजर आएंगे।

Related posts

शाहरुख़ खान ने शेयर किया फिल्म ‘मरियप्पन’ का फर्स्ट लुक!

Sudhir Kumar
7 years ago

लॉर्ड्स में भारत का नाम रोशन करते हुए प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने मेंटल हेल्थ मुद्दे पर की चर्चा, किये गये सम्मानित 

Bollywood News
2 years ago

आलिया ने फिल्म निर्देशक शशांक खेतान को दिया ये गिफ्ट!

Nikki Jaiswal
8 years ago
Exit mobile version