Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

10 सालों में गूगल पर सर्वाधिक सर्च किये गये जाने भारतीय एक्‍टर बने सलमान खान

salman khan

हिन्‍दी सिनेमा के मशहूर एक्‍टर सलमान खान की लोकप्रियता का अदांजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गूगल पर जिन भारतीय कलाकारों को सबसे ज्‍यादा सर्च किया जाता है उनमें सबसे पहला नाम सलमान खान का है। सलमान खान को चाहने वाले ना केवल हिन्‍दुस्‍तान में बल्कि पूरी दुनिया में है। पिछले कुछ सालों से बाॅॅलीवुड के इस स्‍टार कलाकार की हर फिल्‍म सुपरहिट साबित हो रही है।

गौरतलब है कि गूगल पर खोजे जाने वाली भारतीय हस्तियों में सलमान खान के बाद सबसे ज्‍यादा खोजा जाने वाला नाम शाहरूख खान का है। इस सूची में अक्षय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, सनी लियोनी, कैटरीना कैफ और करीना कपूर भारतीय हीरोइनों की सूची में ऊपर के तीन स्थान पर काबिज हैं।

उधर, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन चौथी ऐसी हस्ती रहे जिन्हें गूगल पर खोजा गया। अमिताभ बच्चन क्लासिक एक्टरों की सूची में सबसे ऊपर हैं। इस सूची में कमल हसन और राजेश खान क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, क्लासिक हीरोइनों की लिस्ट में रेखा, श्रीदेवी और मधुबाला को लोगों ने सबसे ज्यादा खोजा।

नीचे दी जा रही है पूरी सूचियां :

एक्टर
1. सलमान खान
2. शाहरुख खान
3. अक्षय कुमार
4. अमिताभ बच्चन
5. रजनीकांत
6. ऋतिक रोशन
7. शाहिद कपूर
8. रणबीर कपूर
9. आमिर खान
10. इमरान हाशमी

एक्ट्रेस
1. सनी लियोनी
2. कैटरीना कैफ
3. करीना कपूर
4. काजल अग्रवाल
5. दीपिका पादुकोण
6. ऐश्वर्या राय बच्चन
7. प्रियंका चोपड़ा
8. तमन्ना भाटिया
9. आलिया भट्ट
10. सोनाक्षी सिन्हा

निर्देशक
1. प्रभु देवा
2. करण जौहर
3. फरहान अख्तर
4. राज कपूर
5. राम गोपाल वर्मा
6. फराह खान
7. अनुराग कश्यप
8. यश चोपड़ा
9. रोहित शेट्टी
10. राजकुमार हिरानी

मूवी
1. पीके
2. कहानी
3. बाहुबली
4. आशिकी 2
5. धूम 3
6. किक
7. बजरंगी भाईजान
8. हैप्पी न्यू ईयर
9. हीरो
10. एक विलेन

गायक
1. हनी सिंह
2. आतिफ अस्लम
3. अरिजीत सिंह
4. लता मंगेशकर
5. सोनू निगम
6. किशोर कुमार
7. श्रेया घोषाल
8. कुमार शानू
9. हिमेश रेशमिया
10. सुनिधि चौहान

क्लासिक एक्टर
1. अमिताभ बच्चन
2. कमल हासन
3. राजेश खन्ना
4. मिथुन चक्रवर्ती
5. राजकुमार
6. धर्मेंद्र
7. दिलीप कुमार
8. देव आनंद
9. राज कपूर
10. ऋषि कपूर

क्लासिक एक्ट्रेस
1. रेखा
2. श्रीदेवी
3. मधुबाला
4. हेमा मालिनी
5. जीनत अमान
6. डिंपल कपाड़िया
7. मुमताज
8. मीना कुमारी
9. परवीन बाबी
10. सायरा बानो

Related posts

सुशांत सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी अनोखी तस्वीर!

Nikki Jaiswal
8 years ago

रिलीज़ हुआ सुशांत और कृति की फिल्म ‘राबता’ का नया गाना!

Sudhir Kumar
7 years ago

कुछ इस अंदाज़ में फिल्म ‘फिल्लौरी’ को प्रमोट कर रही अनुष्का शर्मा!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version