Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

MOVIE TRAILER: बेहद प्रभावशाली है मोहनजोदड़ो का ट्रेलर

Trailer of Mohenjo Daro

रितिक रोशन की आने वाली फिल्‍म ‘मोहनजोदड़ो’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्‍म के ट्रेलर को काफी दिलचस्‍ब बनाया गया है। जैसा कि नाम से ही जाहिर हो रहा है, ये फिल्‍म एक पीरियड फिल्‍म है जिसको लव स्‍टोरी में सजाकर बनाया गया है।

Mohenjo Daro | Official Trailer | Hrithik Roshan & Pooja Hegde | In Cinemas Aug 12

अगर इतिहास की बात की जाये तो ‘मोहनजोदड़ो’ भारत के सबसे पुराने शहरो में से एक है। फिल्‍म की कहानी इतिहास के इसी तथ्‍य को ध्‍यान में रखकर लिखी गई है। इसमें रितिक रोशन सरमन नाम के एक व्‍यक्ति का किरदार निभा रहे है जिसको ऐसा लगता है कि उसका ‘मोहनजोदड़ो’ से काफी पुराना रिश्‍ता है। ट्रेलर को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ये पुर्नजन्‍म की कहानी है। फिल्‍म में कबीर खान नकारात्‍मक भूमिका में दिखाई दे रहे है।

कबीर बेदी  ट्रेलर में कई बेहतरीन डॉललाग बोलते हुए नजर आ रहे हैंं। फिल्‍म कई एक्‍शन सीन्‍स से भरी हुई है। रितिक रोशन कई बेहतरीन एक्‍शन सीन्‍स करते हुए दिखाई दे रहे हैंं। एक सीन में तो वो मगरमच्‍छों ये लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैंं।

इस फिल्‍म में रितिक रोशन के साथ पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में दिखाई दे रही है। पूजा हेगड़ की बात करे तो वो अभिनेत्री बनने से पहले मॉडल भी रहे चुकी है। पूजा हेगडे और रितिक रोोशन की जोड़ी काफी परफैक्‍ट लग रही है।

इस फिल्‍म को संंगीत ए आर रहमान ने दिया है। लगान और जोधा अकबर जैसी सुपरहिट फिल्‍म का निर्देशन करने वाले आशुतोष गोवारिकर ही इस फिल्‍म के निर्देशक है। अपनी पिछली फिल्‍मो की तरह इस फिल्‍म में भी उन्‍होंने कुछ अलग हटकर फिल्‍म बनाने की कोशिश की है। ये फिल्‍म 12 अगस्‍त 2016 को रिलीज होगी।

ये भी देखे- MOVIE REVIEW: पंजाब में ड्रग्‍स के व्यापार को उजागर करती                        फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’

                ऋतिक रौशन की पत्नी सुजैन खान पर लगा 1.87 करोड़ की धोखाधड़ी                   का आरोप

Related posts

On Akash-Shloka engagement Mom Nita Ambani gifted amazing performance

Neetu Yadav
7 years ago

पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की उसी के भाई ने की गोली मारकर हत्या

Ishaat zaidi
9 years ago

यामी गौतम ने उरी डायरेक्टर आदित्य धर संग रचाई गुपचुप शादी

Desk
4 years ago
Exit mobile version