Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर किया हैरानी भरा Tweet,फिर

कानपुर| एक तरफ अभी 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे आज सुबह एनकाउंटर में मारा गया है तो वही इस एनकाउंटर को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पे अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है उन्ही मे से अभिनेत्री तापसी पन्नू ने विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर हैरानी भरा ट्वीट किया है| जहा उन्होंने लिखा है कि ‘इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है। फिलहाल  लोगों ने इस ट्वीट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है, कुछ लोग तापसी की बात का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने तापसी की बात पर एतराज भी जताया है, कुछ लोगों ने ये भी कहा कि शायद तापसी को कानून पर भरोसा नहीं है| बता दें विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक, सब कुछ काफी फिल्मी रहा है।

सुबह एसे हुआ था एनकाउंटर|

आप को बता दे कि आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे का शुक्रवार सुबह एनकाउंटर कर दिया गया विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था लेकिन शुक्रवार सुबह जब STF विकासे दुबे को गाड़ी में लेकर जा रही थी, तब एक दुर्घटना के बाद गाड़ी पलट गई और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की|बताया गया कि विकास ने पुलिस का हथियार भी छीना था| उसी की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को ढेर कर दिया गया |

गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक,सब कुछ काफी फिल्मी रहा|

बता दें कि विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक, सब कुछ काफी फिल्मी रहा है| पहले तो उसका कानपुर से उज्जैन तक का सफर तय करना, फिर उसका उज्जैन में ‘मैं ही हूं विकास दुबे कानपुर वाला’ बोलना और अब उसका इस अंदाज में एनकाउंटर | इन सभी घटनाओं को देखने के बाद कई लोगों को ये एक फिल्मी कहानी लग रही है तापसी भी अपने ट्वीट के जरिए इसी तरफ इशारा कर रही हैं| विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा है। लोग ट्वीट कर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

Related posts

खुशखबरी : बैंक से फिलहाल नकद लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई कर!

Vasundhra
8 years ago

पंजाब नाभा जेल ब्रेक काण्ड के मुख्य आरोपी इंदौर से गिरफ्तार!

Prashasti Pathak
8 years ago

पंजाब : अटारी बॉर्डर पर फहराया गया देश का सबसे लंबा तिरंगा!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version