[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों के साथ ही सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। अखिलेश यादव द्वारा बार-बार ये दावा किया गया है कि सपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी मगर बीते दिनों उसके प्रत्याशियों पर लगे आरोप उसके इन दावों की पोल खोल देते है। अखिलेश के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर लगे बलात्कार के आरोप पर विरोधियों ने सपा को घेर लिया है। अब अखिलेश ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ी बात कह दी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का होगा सम्मान :

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मतदान करने सैफई आये हुए थे।
  • इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी को वोट दिया है।
  • साथ ही वे बोले कि सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
  • एक पत्रकार ने उनसे कैबिनेट मंत्री गायत्री पर लगे आरोपों पर भी सवाल किया।
  • इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सिर्फ आरोप लगा देने से कोई आरोपी नहीं होता है।
  • देश की सर्वोच्च अदालत का जो भी फैसला होगा, उसका सम्मान किया जाएगा।
  • मतदान करने के बाद हालाँकि अखिलेश यादव शिवपाल पर किये गए सवालों का जवाब देने से बचते हुए नजर आये।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें