Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

निर्भया के लिए आंसू बहाने वाली जया बच्चन मंदसौर घटना पर क्यों चुप- अमर सिंह

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी लगी हुई है। इस बीच समाजवादी पार्टी से निष्कासित राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। इस बार ख़ास बात ये रही कि अमर सिंह के निशाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं रहे बल्कि सपा के एक अन्य सांसद रहे जिनके पर उन्होंने निशाना साधा। अमर सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वीडियो पोस्ट करते हुए सपा सांसद पर हमला बोला।

अमर सिंह ने जया बच्चन पर बोला हमला :

सपा से निष्‍कासित राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह ने एक बार फिर से अपनी भाभी जया बच्चन पर निशाना साधा है। राजनीति में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अमर सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि संसद में निर्भया के लिए आंसू बहाने वाली जया बच्चन आखिर मंदसौर की घटना पर चुप क्यों हैं। अमर सिंह ने ट्वीट किये हुए वीडियो में सपा की राज्य सभा सांसद जया बच्चन पर निशाना साधते हुए कहा कि आप आखिर मंदसौर में हुए दर्दनाक कांड के लिए आवाज क्यों नहीं उठा रही हैं, अरे ये तो एमपी की घटना है, आपके मायके की घटना है। इसके लिए तो आपको तो आगे आना चाहिए।

जया बच्चन से किया सवाल :

ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए अमर सिंह ने जया बच्चन से सवाल किया कि जया जी, क्‍या आपके आंसू सूख गए हैं। निर्भया के लिए आप रोईं थी और चिल्‍लाई थीं। अब मंदसौर के लिए भी चिल्‍लाइए। अपने बिरादरी के लोगों से कहिए, अपनी बहू से कहिए जो राष्‍ट्रीय सेलीब्रेटी हैं। अपने पति को कहिए जो बिग बी हैं। इससे एक माहौल बनेगा। सिलेक्टिव होकर केवल प्रचार के लिए रोना ठीक नहीं है। आंसू अगर बह रहे हैं तो निर्भया के लिए भी बहें और मंदसौर की मासूम बच्‍ची के लिए भी बहें। आंसू सूखे नहीं।

Related posts

झारखंड: पुलिस और CRPF ने किया संयुक्त आॅपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद!

Vasundhra
8 years ago

क्या हुआ जब पेट्रोलियम मंत्री के भाई की एजेंसी पर पड़ा छापा?

Prashasti Pathak
8 years ago

वीडियो: दुल्हन की ‘शानदार एंट्री’ सोशल मीडिया पर वायरल!

Org Desk
8 years ago
Exit mobile version