भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को उत्तराखंड के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारम्भ किया। इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
हर विधानसभा में परिवर्तन का सन्देश देंगे:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की।
- इस दौरान उन्होंने कहा कि, ये परिवर्तन यात्रा प्रदेश की हर विधानसभा में जाकर परिवर्तन का सन्देश देगी।
- कार्यक्रम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित किया गया था।
- उन्होंने आगे कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने उत्तराखंड को हरी झंडी दी थी।
- अमित शाह ने कहा कि, राज्य बनाने में भाजपा की भूमिका महत्वपूर्ण है।
- साथ ही आने वाले समय में भी इस भूमिका के बने रहने की बात कही।
कांग्रेस ने अवैध खनन को बढ़ावा दिया:
- अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस की सरकार पर हमला किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस ने अवैध खनन करने वालों को बढ़ावा दिया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने रामपुर तिराहा कांड में कांग्रेस ने मुलायम सरकार का समर्थन किया था।
राहुल गाँधी पर हमला:
- अमित शाह ने नोटबंदी के बाद राहुल गाँधी के विरोध पर तंज कसा।
- उन्होंने कहा कि, हम समझ सकते हैं कि, राहुल गाँधी विरोध क्यों कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार