Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

मध्य प्रदेश: सपा प्रत्याशी ने वापस किया टिकट, ज्वाइन करेंगे कांग्रेस

आगामी लोकसभा चुनावों के पहले मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ उतरने जा रही है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन को नकार क्षेत्रीय दल गोंगपा से गठबंधन किया है। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य में गठबंधन के लिए बसपा सहित कई अन्य दलों से भी बातचीत की जायेगी। सपा ने अपने 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया था। इस बीच सपा को राज्य में उसके एक उम्मीदवार ने बड़ा झटका दिया है।

सपा उम्मीदवार ने लौटाया टिकट :

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन नकार चुकी समाजवादी पार्टी को उसके एक उम्मीदवार ने बड़ा झटका दिया है।  24 घंटे पहले सपा द्वारा प्रत्याशी बनाये गए अर्जुन आर्य ने बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। मध्य प्रदेश में बुधनी विधानसभा सीट को सबसे हाई प्रोफाइल सीट माना जाता है क्योंकि यहां से खुद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं।

राज्य में किसान आंदोलन के समय अर्जुन आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, उस दौरान वे लोगों की नजर में आये थे। हालाँकि कुछ ही दिनों में अर्जुन को बेल मिल गई थी। इसके बाद सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था लेकिन अर्जुन ने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी कि वो समाजवादी पार्टी का टिकट वापस कर रहे हैं।

कांग्रेस से मांगा टिकट :

सपा का टिकट वापस करने वाले अर्जुन आर्य ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से कहना चाहता हूं कि अर्जुन आर्य पर भरोसा करें। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के जिस भी कोने से चुनाव लड़ें और कांग्रेस यदि उन्हें चुनौती के रूप में पेश करे तो शिवराज सरकार को समाप्त कर के ही दम लेंगे।

समाजवादी पार्टी ने शनिवार को मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था जिसमें से एक सीट बुधनी थी जहां से अर्जुन आर्य को सपा ने टिकट दिया था। ऐसे में अर्जुन आर्य के टिकट वापस कर देने से सपा की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।

Related posts

वीडियो: वेटिंग रूम में प्रेमी जोड़े की `गलत हरकत` का वीडियो हुआ वायरल!

Shashank
8 years ago

जल्द ही बदलेगा पीएम नरेन्द्र मोदी का आशियाना !

Shashank
8 years ago

इन जगहों पर अभी भी चल रहे हैं 500 और 1000 के नोट!

Kumar
8 years ago
Exit mobile version