जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक के पारित होने पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने ख़ुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इसका आम आम सहमति से पास होना लोकतंत्र की जीत है। इस मामले में आम राय बनाना मुश्किल था पर सरकार ने दो साल में सबसे बातचीत की।लंबी बहस के बाद बुधवार को ऐतिहासिक जीएसटी बिल पास करवाकर बड़ी कामयाबी हासिल की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि-
- राज्यसभा के जीएसटी संसोधन बिल को लोकसभा में भेजा गया है।
- जीएसटी को जल्द लागू करने की कोशिश होगी।
- अलग-अलग दलों की राज्य सरकारें जीएसटी के पक्ष में थीं।
- सभी पार्टियों की सहमति से बिल पास हो गया।
- हमनें इस मामले में सबकी राय सुनी।
- बिल के मूल सिद्धांत के साथ समझौता नहीं किया गया।
- जीएसटी बिल बिना किसी विरोध के पास हो गया।
- जीएसटी समान टैक्स की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
- देश मेंसमान कर व्यवस्था से विकास होगा।
- टैक्स रेट नीचे आने से देश में कई चीजों के दाम कम होंगे।
- इससे काले धन के जांच में भी मदद मिलेगी।
- GST लागू होने के बाद देश में व्यापार करना भी आसान होगा।
- इससे ज्यादा से ज्यादा नागरिकों और व्यापारियों को फायदा होगा।
बता दें कि दुनिया के 160 देशों में जीएसटी या वैट लागू है। इनमें 8 देश ऐसे भी हैं जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य नहीं है!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Kamal Tiwari
Journalist @weuttarpradesh cover political happenings, administrative activities. Blogger, book reader, cricket Lover. Team work makes the dream work.