संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आज विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा की ‘हमारे पास मोदी जी के व्यक्तिगत भ्रष्टाचारकी जानकारी है।’ राहुल के इस बयान पर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा की अगर राहुल गांधी के पास मोदी के निजी भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो वे उन्हें संसद से बाहर ही सार्वजनिक क्यों नहीं करते?
राहुल गांधी की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप निराधार: अनंत कुमार
- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आज पीएम नरेन्द्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया गया।
- राहुल ने कहा कि ‘हमारे पास मोदी जी के व्यक्तिगत भ्रष्टाचारकी जानकारी है।’
- राहुल के इस बयान पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर दी प्रतिक्रिया।
- केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा की अगर राहुल गांधी के पास मोदी के निजी भ्रष्टाचार के सबूत हैं,
- तो वे उन्हें संसद से बाहर ही सार्वजनिक क्यों नहीं करते?
If Rahul Gandhi actually has papers on Modi ji's personal involvement in corruption, then why doesn't he expose it outside Parl? https://t.co/5xc2WkCd5B
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 14, 2016
- यही नही केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने राहुल गांधी द्वारा पीएम पर लगाये गए भ्रष्टाचार के आरोप को निराधार बताया।
- उन्होंने कहा की अगर राहुल गांधी के पास जानकारी और सबूत होते तो वह 20 दिन पहले ही खुलासा कर देते।
- अनंत कुमार ने ये भी कहा कि जिस तरह राहुल पीएम मोदी पर आरोप लगा रहे हैं।
- उससे साफ़ पता चलता है कि वह किस तरह अपना धैर्य खो रहे हैं।
ये भी पढ़ें :राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित !
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Mohammad Zahid
मैं @uttarpradesh.org का पत्रकार हूँ। तथ्यों को लिखने से मुझे कोई रोक नहीं सकता।नवाबों के शहर लखनऊ का हूँ इसलिए बुलंद आवाज़ भी उठाता हूँ तो बड़े एहतराम से....