भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से घमासान की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, राहुल गाँधी सरीखे नेताओं ने प्रधानमंत्री पर शहीदों के खून की दलाली करने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे।
सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल सेना और शहीदों का अपमान:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल गाँधी के बयान को आड़े हाथ लिया।
- उन्होंने कहा कि, देश में कुछ पार्टियाँ सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर रहीं हैं।
- अमित शाह ने इसे सेना और देश के लिए शहीद होने वालों का अपमान बताया।
- उन्होंने कहा कि, पाक अधिकृत कश्मीर के पार भी मीडिया ने खबरें दिखायीं।
रक्षा मंत्री ने नहीं डीजीएमओ ने की थी प्रेस कांफ्रेंस:
- प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि, कुछ पार्टियों ने सेना और शहीदों का अपमान किया है।
- अमित शाह ने इसी में जारी रखते हुए कहा कि, रक्षा मंत्री नहीं डीजीएमओ ने प्रेस कांफ्रेंस की थी।
- उन्होंने आगे कहा कि, जिन लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये उन्होंने डीजीएमओ पर सवाल उठाये।
- कार्यक्रम में अमित शाह ने केजरीवाल पर भी निशाना साधा।
- उन्होंने कहा कि, केजरीवाल ने सबूत मांगे, सोशल मीडिया #KejriwalWithPakistan ट्रेंड हो गया।
- अमित शाह ने ये भी कहा कि, कांग्रेस ने भी सेना का अपमान किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार