Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

देखियेः पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का सटीक रिजल्ट।

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती आज गुरूवार को की गई है। चुनाव नतीजें सामने आने के बाद असम में जहां भाजपा पहली बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में धुआंधार वापसी की है। जयललिता भी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगी।

पश्चिम बंगालः- तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के नेतृत्वमें अकेले चुनाव लड़ा। भाजपा ने यहां की तीन सीटें गोरखा जनमुक्ति मोर्चा को दी, और शेष सभी पर खुद चुनावा मैदान में उतरी। राज्य की 294 सीटों पर हुए मतदान में ममता ने एक बार फिर बाजी मारी और लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगी।

WEST BANGAL result

असमः- असम विधानसभा चुनाव के 4 और 11 मई को हुए मतदान में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था, वहीं भाजपा ने असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रन्ट के साथ गठबंधन किया था। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाये गए केन्द्रीय खेल एवं युवा मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल कांग्रेस के सीएम तरूण गोगोई को पछाड़ते हुए पहली बार राज्य में भाजपा को सत्ता में ले आये।

asam result

तमिलनाडुः- सीएम जयललिता की एआईएडीएमके ने तमिलनाडु की 227 सीटों पर चुनाव लड़ा था शेष 5 सीटें सहयोगी पार्टीयों को दी गईं। यहां करूणानिधि की डीएमके को बड़ी ताकत माना जा रहा था लेकिन अम्मा ने सत्ता विरोधी रूझानों के बावजूद दोबारा जीत हासिल करने में सफलता पाई है। जयललिता ने यहां जीत हासिल कर तमिलनाडु के 27 साल पुराने राजनितिक इतिहास को बदल दिया।

TAMILNADU result

केरलः- केरल विधानसभा चुनावों में लेफ्ट ने 93 साल अच्युतानंदन के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा। भाजपा यहां भारत धर्म जनसेना के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरी थी यहां भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है, सीएम ओमन चांडी कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी होने के बावजूद आम जनता में विश्वास कायम नहीं रख सके।

KERAL result

पाण्डुचेरीः- पाण्डुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के खिलाफ, कांग्रेस ने डीएमके के साथ गठबंधन किया, वहीं एआईएडीएमके ने भी राज्य के चुनावी रण में हिस्सा लिया। यहां कांग्रेस का प्रदर्शन अन्य राज्यों की अपेक्षा बेहतर रहा, और कांग्रस गठबंधन ने यहां जीत हासिल की।

PADDUCHERI result

Related posts

अॉडियो : कृपया मेरे बेटे को लौटा दो, वैज्ञानिक तरुण की मां लगा रहीं गुहार!

Deepti Chaurasia
8 years ago

Pak पर भारतीय वायुसेना की Air Strike में 200 से 300 आतंकवादियों के ढेर किये जाने की संभावना

UP ORG DESK
6 years ago

प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री की जांच के लिए केजरीवाल ने लिखा विश्वविद्यालय के उप-कुलपति को पत्र!

Rupesh Rawat
9 years ago
Exit mobile version