आयकर विभाग ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार को समन जारी किया है। जिसमें सोमवार यानी 21 अगस्त को पेश होने को कहा है।

यह भी पढ़ें… लालू बयानबाजी की बजाए कानून का सामना करें: सुशील मोदी

हो सकता है आपराधिक मामला दर्ज :

  • आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग भारती और शैलेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर सकता है।
  • लालू प्रसाद यादव की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा उनके बेटे एवं पूर्व उपमुख्मंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।

यह भी पढ़ें… लालू की बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित ठिकानों पर ED ने मारे छापे!

आयकर विभाग कर रहा बेनामी संपत्तियों की जांच :

  • लालू प्रसाद और उनके परिवार द्वारा बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग जांच कर रहा है।
  • विभाग दिल्ली और पटना में महंगी संपत्तियां खरीदने के लिए फर्जी कंपनियों के इस्तेमाल करने के मामले की जांच कर रहा है।
  • आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली की अदालत में आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।
  • साथ ही विभाग भारती और उनके पति से दिल्ली में एक बार फिर पूछताछ करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें… मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन मोदी सरकार को हटा के दम लेंगे: लालू यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें