बिहार के बेगूसराय से धर्म परिवर्तन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक बेगूसराय में मुस्लिम कट्टरपंथियो से तंग आकर एक मुस्लिम परिवार ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। खबर है कि मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है।
यह भी पढ़ें… राहुल का मोदी पर वार कहा, भारत के पास है ‘कमजोर प्रधानमंत्री’!
बेगूसराय से आ रहा है धर्म परिवर्तन का मामला :
- मिली जानकारी के मुताबिक बेगूसराय में मो. अनवर नाम के एक शख्स ने अपने दो बेटों के साथ धर्म परिवर्तन कर लिया है।
- मो. अनवर अपने दोनों बेटों के साथ बेगूसराय में गायत्री मंदिर में आयोजित शुद्धि यज्ञ के दौरान हिंदू धर्म को अपना लिया।
यह भी पढ़ें… हमारी गलती से बनी मोदी सरकार : लालू यादव
तंग आकर लिया धर्म परिवर्तन का फैसला :
- बेगूसराय के पचमहल्ला निवासी मो. अनवर ने धर्म परिवर्तन के संबंध में जानकारी दी।
- कहा कि वह मुस्लिम धर्म के साथ ही हिंदू धर्म के भी क्रिया-कलापों में शामिल होते थे।
- उन्होंने कहा कि यह बात मुस्लिम कट्टरपंथियों को नागवार गुजरी, हमारे परिवार को तंग किया जाने लगा।
- आगे उन्होंने कहा कि कट्टरपंथियों से तंग आकर धर्म परिवर्तन का फैसला लिया।
- बता दें कि मो. अनवर मो. अनवर पेशे से वकील हैं।
- उन्होंने धोती, जनेऊ, कुश की अंगूठी धारण कर पूजा-अर्चना की।
यह भी पढ़ें… अग्नि के नहीं बाबा साहब की मूर्ति के फेरे लेकर बनें जीवनसाथी!