LOC पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किये जा रहे सीजफायर के उल्लंघन के जवाब में BSF ने जवाबी कार्रवाई के चलते पाकिस्तान के 15 रेंजर्स को मार गिराया है।
एक नागरिक की हुई मौत:
- LOC पर लगातार पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन जारी है।
- जिसकी जवाबी कार्रवाई में BSF ने पाकिस्तान के 15 रेंजर्स को मार गिराया है।
- वहीँ जम्मू-कश्मीर के पल्लनवालां सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गयी है।
- गौरतलब है कि, पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से पाकिस्तान भारत पर बौखलाया हुआ है।
- मंगलवार से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों, आरएस पुरा, तंगधार, अखनूर और मेंढर सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं।
- वहीँ सीजफायर उल्लंघन के चलते भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं।
बीएसएफ के एडीजी ने दी जानकारी:
- LOC पर गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने 15 पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया है।
- इसके साथ ही BSF ने पाकिस्तान के कई चौकियों को भी तबाह कर दिया गया है।
- वहीँ रात में पाकिस्तानी एम्बुलेंस को भी स्पॉट किया गया था, जो घायल पाक रेंजर्स के लिए आई थीं।
LOC से लोगों को हटाया गया:
- पाकिस्तान की ओर से जारी फायरिंग के मद्देनजर सुरक्षा बल बॉर्डर के पास वाले गांवो के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है।
- LOC के पास के गांवो के लोगों को सेना बंकर और शिविरों में ले जा रही है।
- इसके साथ ही उन्हें जरुरी सामान भी मुहैया कराया जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार