जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे बुधवार 13 सितम्बर को भारत-जापान वार्षिक समिट में शामिल होने के लिए देश के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में पहुंचे थे, जहाँ उनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इसके साथ ही जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे को इस दौरान गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। गुरुवार को अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शिंजो पीएम मोदी के साथ मुंबई से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट(bullet train project) का शिलान्यास करेंगे।
जापानी पीएम शिंजो के दौरे के दूसरे दिन के कार्यक्रम(bullet train project):
- गुरुवार को पीएम मोदी पीएम शिंजो के साथ साबरमती स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे।
- जहाँ सुबह 11 बजे तक दोनों पीएम बुलेट ट्रेन के भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- इसके साथ ही दोनों पीएम सिम्युलेटर में बैठकर दिखायेंगे कि, बुलेट ट्रेन कैसी होगी।
- सुबह 11.30 बजे दोनों पीएम दांडी कुटीर संग्रहालय जायेंगे।
- 11.50 बजे से 12.45 बजे तक महात्मा गाँधी मंदिर में दोनों पीएम के बीच वार्षिक समिट होगी।
- साथ ही यह दूसरा मौका है जब किसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नेता से दिल्ली के बाहर समिट की जा रही हो।
- पहली बार ऐसा वाक्या 2001 में हुआ था जब पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ आगरा में समिट की गयी थी।
- वहीँ ऐसा माना जा रहा है कि, इस समिट में दोनों पीएम के बीच 5 लाख करोड़ रुपये के करार हो सकते हैं।
- दोपहर 1 बजे पीएम मोदी और शिंजो आबे एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
- 1.30 बजे दोनों पीएम डेलिगेशन लेवल के लंच में शामिल होंगे।
- दोपहर 2.30 बजे भारत-जापान उद्योगपतियों के साथ बातचीत का सेशन होगा।
- 3.45 बजे महात्मा गाँधी मंदिर में डेलिगेशन लेवल की मुलाकात की जाएगी।
- शाम 4 बजे दोनों पीएम भारत-जापान बिज़नस प्लानिंग पर चर्चा करेंगे।
- 6.45 बजे से रात 8.15 तक साइंस सिटी में गुजरात के सीएम पीएम शिंजो के सम्मान में डिनर देंगे।
- रात 9.20 पर शिंजो आबे अहमदाबाद से जापान के लिए रवाना हो जायेंगे।
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट- एक नजर(bullet train project):
- भारत में बुलेट ट्रेन 2022 तक चलाये जाने की बात कही जा रही है।
- इस दौरान मुंबई-अहमदाबाद के 508 किमी के रूट पर बुलेट ट्रेन चलायी जाएगी।
- बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ़्तार 320 किमी प्रति/घंटा होगी।
- मुंबई से अहमदाबाद के सफ़र के दौरान बुलेट ट्रेन सिर्फ 12 स्टेशनों पर रुकेगी।
- इसके साथ ही मुंबई से अहमदाबाद के सफ़र में सिर्फ तीन घंटे का समय लगेगा।
- बुलेट ट्रेन का रूट 468 किमी तक एलिवेटेड रहेगा।
- वहीँ 7 किमी का हिस्सा समुद्र के अन्दर होगा।
- 25 किमी का रूट सुरंग से गुजरेगा।
- अपने सफ़र के दौरान बुलेट ट्रेन 70 हाईवे, 21 नदियों, 173 बड़े और 201 छोटे ब्रिज से गुजरेगी।
- शुरूआती दौर में बुलेट ट्रेन में 10 कोच होंगे, जिनमें 750 लोग सफ़र कर सकेंगे।
- जिसके बाद 1200 लोगों के लिए 16 कोच की व्यवस्था की जाएगी।
- वहीँ बुलेट ट्रेन का किराया 2700 से 3000 के बीच रखा जा सकता है।
- गौरतलब है कि, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट दोनों देश की जरुरत है, जापान इससे पहले इंडोनेशिया का मेट्रो प्रोजेक्ट हासिल करना चाहता था।
- जो चीन को मिल गया, जिसके बाद जापान के लिए भारत का मेट्रो प्रोजेक्ट काफी अहम हो जाता है।
- भारत के लिए 160 साल पुरानी रेल सभ्यता में बदलाव के लिए इसे जरुरत बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जापान संग 5 लाख करोड़ के करार से होगा ‘नए भारत का निर्माण’!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार