देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को बुलंदशहर गैंगरेप मामले में नोटिस भेजने का आदेश दिया है।
सीबीआई को दिया आदेश:
- सुप्रीम कोर्ट ने बुलंदशहर गैंगरेप मामले में सपा नेता आजम खान को नोटिस भेजने का आदेश दिया है।
- कोर्ट ने यह आदेश सीबीआई को दिया है।
- सपा नेता को यह नोटिस गैंगरेप मामले में विवादित बयान देने के तहत दिया जायेगा।
- कोर्ट ने साथ ही में यह भी कहा है कि, आजम खान को कोर्ट में पेश होने के लिए भी कहें।
- गौरतलब है कि, सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी सपा नेता को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन आजम खान नही आये थे।
- कोर्ट ने सुनवाई के लिए 25 अक्टूबर की तारीख दी है।
बुलंदशहर गैंगरेप:
- बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मां-बेटी से सामूहिक दरिंदगी की दिल दहला देने वाली घटना हुई थी।
- जिसने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
- एक परिवार को कोतवाली देहात इलाके के पास दोस्तपुर गांव में 10-12 बदमाशों ने रोक लिया था।
- दोस्तपुर हाईवे के पास कार के सामने कुछ फेंका जिससे तेज आवाज हुई, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी।
- फिर 200 मीटर आगे जाने पर दोबारा इसी तरह की आवाज हुई तो चालक ने कार रोक दी।
- उसके बाद पीछे से आ रही कार से बदमाश उतरे और पूरे परिवार को बंदूक की नोंक पर फ्लाईओवर के नीचे ले गयें।
- दोनों महिलाओं और बेटी को कार के साथ फ्लाईओवर के नीचे ले जाकर बदमाशों ने मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
- हथियारों के बल पर कार में सवार परिवार से डकैती और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
- ये बदमाश हाईवे से करीब 50 मीटर दूर खेतों में कार समेत पूरे परिवार को ले गए।
- बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर उनके पास मौजूद नकदी, लाखों रुपए का सामान और महिलाओं के जेवर लूट लिए।
- आलम ये रहा कि, बदमाशों के परिवार को बंधक बनाने की पुलिस को तीन घंटे तक भनक ही नहीं लगी।
आजम खान ने बताया था राजनीतिक साजिश:
- सपा नेता आजम खान ने बुलंदशहर गैंगरेप मामले को राजनीति से प्रेरित बताया था।
- जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार भी लगायी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार