भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित सीमा रेखा पर पाकिस्तान की ओर से पिछले 20 घंटों से फायरिंग जारी है, जिसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा भी फायरिंग की गयी है।
कुल 11 लोग जख्मी:
- LOC पर पाकिस्तान की ओर से पिछले 20 घंटों से फायरिंग जारी है।
- जिसमें अब तक कुल 11 लोग घायल हुए हैं।
- जिनमें 1 बच्ची समेत 6 महिलाएं शामिल हैं।
- वहीँ पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे जा रहे हैं।
- जिससे LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर बसे काफी गांवो को काफी नुक्सान पहुंचा है।
- वहीँ आर्मी और बीएसएफ द्वारा हमले का माकूल जवाब दिया जा रहा है।
- गौरतलब है कि, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान अब तक 40 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।
- भारतीय सेना ने जवाबी हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है और 6 चौकियों को तबाह कर दिया है।
मंगलवार सुबह से जारी है फायरिंग:
- रक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब 10 बजे से नौशेरा सेक्टर के कलाल और बाबा खोरी में कई राउंड फायरिंग की।
- जिसके डेढ़ घंटे बाद आरएसपूरा के सुचेतगढ़ सेक्टर के पास भी गोलाबारी शुरू हो गयी।
- पाकिस्तान की ओर से इस बीच कई मोर्टार भी दागे गए।
- सोमवार को इससे पहले फायरिंग में एक जवान और एक बच्चे की मौत हो गयी थी।
उरी हमले की जिम्मेदारी ली लश्कर-ए-तैयबा:
- पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हाफिज सईद के जमात-उद-दावा ने परोक्ष रूप से उरी हमले की जिम्मेदारी ली है।
- संगठन ने उरी हमले में मारे गए आतंकियों के लिए मंगलवार को नमाज़-ए-जनाजा का कार्यक्रम रखा था।
- आतंकी संगठन ने इसके लिए पोस्टर भी लगाये थे, जिन्हें मीडिया के विरोध के बाद हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें: रक्षा अधिकारियों के स्टेटस में गिरावट से सेना में असंतोष और नाराज़गी !
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार