रायपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया। राज्य में 18 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज शाम प्रचार समाप्त हो जाएगा। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 18 विधानसभा क्षेत्रों में 12 नवंबर को मत‍दान होगा जबकि 72 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। राज्य में मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ के रायपुर में विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र 2018 का लोकार्पण किया। इस दौरान शाह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि आजादी के 60 साल बीतने के बाद भी किसानों की हालत खराब थी, जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन की रिपोर्ट पर केंद्र की कांग्रेस सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाएंगे-डॉ रमन सिंह

रमन सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाएंगे। सबके पास 2022 तक खुद का आवास हो। स्वास्थ्य बीमा 50 हजार से बढ़कर अब 1 लाख रुपए किया जाएगा। कक्षा 9वीं में नि:शुल्क साइकिल, 12वीं तक निःशुल्क गणवेश जारी रहेगा। महिलाओं को अपने व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। घोषणा करते हुए आगे रमन सिंह ने कहा कि राज्य में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 12वीं तक सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें और वर्दी दी जाएगी। पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार और उसके 15 साल, एक तरह से देश में कल्याणकारी राज्य कैसे बन सकता है इसका सबसे अच्छा उदहारण है। उन्होंने मुख्यमंत्री रमन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ को बदलने का सफल प्रयास किया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने एक रुपए किलो चावल, निशुल्क नमक, साइकिल और चरण पादुका वितरित की। धान और बाकी उपजों की खरीदी के लिए वैज्ञानिक खरीदी, धान बोनस प्रदान कर भाजपा ने किसानों की समृद्धि सुनिश्चित की है।

अमित शाह ने कहा कि किसानों को अल्पकालीन ऋण शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध करवाने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि नक्सलवाद पर नकेल कसने की है, मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद को करीब-करीब खत्म कर दिया है। स्किल डेवेलपमेंट के लिए अपना कानून बनाने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें