भारतीय लद्दाख क्षेत्र में गुरुवार को करीब 55 सैनिक घुस आये और उन्होंने क्षेत्र में चल रहे नहर के काम को आक्रामक तरीके से रुकवा दिया।
भारतीय सेना ने घुसपैठ से किया इनकार:
- गुरुवार को लद्दाख क्षेत्र में करीब 55 चीनी सैनिक घुस आये और चल रहे नहर के काम को रुकवा दिया।
- वहीँ मामले में भारतीय सेना ने किसी भी प्रकार की घुसपैठ से इनकार किया है।
चीनी सैनिकों की खबर मिलते ही आईटीबीपी और सेना के जवान पहुंचे:
- सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिकों की जानकारी मिलते ही आईटीबीपी और सेना के जवान मौके पर पहुंचे।
- साथ ही चीनी सैनिकों को सीमा में घुसने से रोका।
- चीनी सेना के जवान एलएसी को पार कर भारत में घुसे थे, ऐसा दावा किया जा रहा है।
- वहीँ जानकारी के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने डेमचोक एरिया में एक नहर के काम को रुकवा दिया था।
- यह नहर स्थानीय प्रशासन द्वारा हॉट स्प्रिंग का पानी गांव तक पहुँचाने के लिए किया जा रहा था।
- गौरतलब है कि, इसी एरिया में पहले भी कई बार चीनी सैनिकों से घुसपैठ की ख़बरें आ चुकी हैं।
- सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि, कोई चीनी घुसपैठ नहीं हुआ है।
- उन्होंने आगे बताया कि, कंस्ट्रक्शन को लेकर बॉर्डर पर्सनल मीटिंग और फ्लैग मीटिंग की जा रही है।
- घुसपैठ का यह मामला तब सामने आया है जब भारत ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को चीन के विरोध के बाद भी अरुणाचल प्रदेश जाने की इजाजत दे दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार