[nextpage title=”CM AKHILESH” ]
उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सपा कार्यालय में शुरू हो चुकी है, जिसके तहत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव ने बैठक में शिरकत की। बैठक में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव ने अपने-अपने सम्बोधन दिए। अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने भावुक होते हुए सब कुछ नेताजी के होने की बात कही।
अगले पेज पर पढ़ें मुख्यमंत्री अखिलेश की इस्तीफे की पेशकश:
[/nextpage]
[nextpage title=”CM AKHILESH2″ ]
इल्जाम लगाने वाले बोलने का मौका दें:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, हम पर जो इल्जाम लगा रहे हैं, हमें बोलने का मौका भी तो दें।
- वहीँ आगे उन्होंने कहा कि, 2012 विधानसभा चुनाव में मैंने टिकट बांटा था।
- इसके बाद बोलते हुए सीएम अखिलेश भावुक हो गए।
इस्तीफे की पेशकश:
- भावुक होते हुए सीएम अखिलेश ने कहा कि, मैंने भी नेताजी की बात सुनी है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए सीएम बोले, नेताजी आप मुझे हटाना चाहो तो हटा सकते हो।
- सीएम ने आगे कहा कि, जिला मुख्यालयों को फोरलेन से जोड़ा।
- समाजवादी पेंशन योजना से लोगों को जोड़ा है।
- सीएम ने कहा कि, नेताजी की हर योजना को लागू किया है।
- अखिलेश ने आगे कहा कि, जो लोग आलोचना करते थे मैंने हर वादा पूरा किया।
- साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, नेताजी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, मैं नेताजी का बेटा हूँ।
- उन्होंने ये भी कहा कि, नेताजी ने मुझे ये जिम्मेदारी दी है।
- जिम्मेदारी के रास्ते में जो भी आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- अखिलेश यादव ने ये भी कहा था कि, मुझसे कहते मैं इस्तीफा दे देता।
[/nextpage]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार