उत्तराखंड राज्य में करीब 2 महीने से सियासत में गरमा-गर्मी का माहौल जारी है, जो आज फ्लोर टेस्ट के साथ खत्म हो जायेगा। उत्तराखंड विधानसभा में आज स्पीकर के सामने फ्लोर टेस्ट होगा। बागी विधायक वोटिंग नहीं कर पाएंगे।

सभी विधायक विधानसभा पहुँच रहे हैं:

  • उत्तराखंड राज्य में 2 महीने से चल रही सियासत के आज खत्म होने के आसार।
  • आज सूबे की विधानसभा में स्पीकर के सामने होगा मतदान।
  • 10.30 बजे का समय दिया गया है विधायकों को।
  • बागी विधायक नहीं कर पाएंगे वोटिंग।
  • कांग्रेस और भाजपा दोनों जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

स्पीकर सदन पहुंचे:

  • उत्तराखंड की विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया होनी है, जिसके तहत स्पीकर सदन पहुँच चुके हैं।
  • सभी विधायक भी वोटिंग की प्रक्रिया के तहत सदन में पहुँच रहे हैं।
  • इस दौरान कांग्रेस विधायक रेखा आर्या विधानसभा पहुँचते ही भाजपा के साथ खड़ी दिखाई दीं।

2 घंटे के लिए राष्ट्रपति शासन हटाया गया:

  • उत्तराखंड राज्य में आज फ्लोर टेस्ट के दौरान राज्य में लागू राष्ट्रपति शासन को 2 घंटों के लिए हटा दिया गया है।
  • राष्ट्रपति शासन सुबह 11 बजे से 1 बजे तक राज्य से हटा रहेगा।

‘फ्लोर टेस्ट’ की प्रक्रिया शुरू:

  • उत्तराखंड राज्य में किसकी सरकार बनेगी, इसके लिए विधानसभा सदन में फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
  • आईएनसी की विधायक रेखा आर्या अंतरात्मा की आवाज सुन भाजपा में हुई शामिल।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखंड सियासत में कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें