आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव में फतह पाने के लिए विरोधियों पर लगातार हमला कर रहे हैं। इस बार उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री व अकाली दल के प्रमुख नेता प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधा है। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर पंजाब की जनता को इनके बारे में सच बताया है। साथ ही वोट ना देने की मांग की।
केजरीवाल ने वीडियो में कहा आखिरी बार लूट के लिए आ रहें लोग
- केजरीवाल ने अपने वीडियो कहा कि यह दोनों नेता खुद कह रहे हैं कि वह आखिरी बार चुनाव लड़ेंगे।
- मुझे लगता है जिसका आखिरी चुनाव है उसे वोट नहीं देना चाहिए।
- ये लोग कोई काम करने के लिए नहीं,
- केवल लूट के लिए आ रहे हैं।
- उदाहरण देते हुए कहा कि आप इन लोगों के पास काम कराने जाएंगे तो,
- वो आपका काम करने से मना कर देंगे और आप दोबार वोट ना देने की बात कहोंगे तो,
- जवाब मिलेगा कि अगली बार वोट मत देना।
- आप लोग फंस जाएंगे, अगर इन लोगों को वोट दिया तो।
- केजरीवाल ने कहा कि आखिरी बार चुनाव लड़ेने आ रहे लोगों को वोट ना दें।
- साथ ही केजरीवाल ने कहा कि 4 फरवरी को वोट करने जरूर जाएं।
- केवल एक ही बटन पर वोट लाएं, वो भी ‘झाडू’।
वीडियो देखें –
Watch :
कैप्टन और बादल साहेब बोल रहे हैं की ये उनका आख़री चुनाव है।
जिसका आख़री चुनाव हो उसे कभी वोट नहीं देना चाहिए : .@ArvindKejriwal pic.twitter.com/UyOOblovVp— AAP Express 🇮🇳 (@AAPExpress) January 29, 2017