दिल्ली के खोजी पत्रकार पुष्प शर्मा को जाली आरटीआई के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुष्प शर्मा की आरटीआई के तहत आयुष मंत्रालय ने योग दिवस पर किसी भी मुस्लिम को नौकरी देने से इंकार किया था।
कितने मुसलमानों को चुना गया?:
- दिल्ली के एक साफ्ताहिक प्रकाशन मिल्ली गजट में 16-31 मार्च के अंक में आरटीआई रिपोर्ट छपी थी।
- जिसमे पूछा गया था कि, इस पद के लिए कितने मुसलमानों ने आवेदन किया था और कितने लोगों को चुना गया था?
- जिसके जवाब में मंत्रालय ने ये खबर दी कि, सरकार की नीतियों के हिसाब से किसी भी मुस्लिम आवेदक को इस पद के नहीं चुना गया और न ही बुलाया गया।
- मंत्रालय द्वारा इस रिपोर्ट के खंडन के बाद से राजनीति में सनसनी बढ़ गयी है।
- पुष्प शर्मा से कोटला मुबारकपुर पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गयी।
- सभी मूल आरटीआई कागजात प्रस्तुत करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, साथ ही उन्हें दिल्ली और भारत न छोड़ के जाने की हिदायत भी दी गयी।
- पुष्प शर्मा एक खोजी पत्रकार हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार किया।
- भारतीय प्रेस परिषद् ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है।
- मिल्ली गजट के संपादक ने पत्रकार पुष्प शर्मा की गिरफ़्तारी को प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोंटने जैसा बताया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार