Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

देखियेः किस तरह एक महिला के आरोपों से तिलमिलाए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह।

Digvijay Singh

Digvijay Singh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक महिला के सवालों पर बुरी तरह से तिलमिला गये। महिला ने दिग्विजय सिंह को करारा जवाब देते हुए कहा कि जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। आप नेताओं को सिर्फ पैसे की भूख लगती है। महिला ने कहा कि आप देश की गरीब जनता की ओर ध्यान नहीं देते।

दरअसल, यह पूरा वाकया वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के टीवी शो आप की अदालत का है। जहां जनता के प्रश्नो के दौरान एक महिला ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को कठघरे में खड़ा करते हुए देश की मंहगाई में हुई बेतहाशा वृद्धि के लिए सीधे तौर पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। महिला ने कहा कि जनता ने आप को दिखा दिया कि आप किस मोड़ पर सही रहते हो। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाते हुए महिला की बात का समर्थन किया।

महिला के आरोपों से तिलमिलाए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर आप को लोकतांत्रिक व्यवस्था मे थोड़ा सा भी विश्वास है तो नेताओं को गाली देने की जगह आप खुद क्यों नहीं चुनाव लड़ती हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मै दस साल तक मुख्यमंत्री रहा लेकिन मुझ पर भष्टाचार के आरोप लगाने वाला कोई भी व्यक्ति इन आरोपों को अदालत में साबित नहीं कर सका। इस दौरान कांग्रेस नेता के चेहरे पर झुंझुलाहट साफ देखी जा सकती है। दिग्विजय के जवाबों के बाद भी महिला अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं थीं। उन्होंने लगातार दिग्विजय सिंह पर हमला करना जारी रखा। इस घटना के बाद दिग्विजय सिंह पूरे कार्यक्रम में असहज स्थिति में दिखाई दिये।

Related posts

पार्रिकर का देश के दुश्मनों को कड़ा सन्देश, उकसाने पर आखें निकाल लेंगे!

Vasundhra
8 years ago

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने की अहम घोषणाएं, SME को होगा लाभ!

Vasundhra
8 years ago

वीडियो: रात के अँधेरे में लड़की के साथ यह क्या हो गया!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version