वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में देश में 500-1000 की नोटबंदी पर प्रेस कांफ्रेंस की।
बैंक कर्मचारी और जनता का सहयोग मिल रहा है:
- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को दिल्ली में 500 और 1000 के नोट बंद होने के मामले में प्रेस वार्ता की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, बैंक कर्मचारी सुबह से देर रात तक काम कर रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, सभी परेशानियों के बावजूद लोगों का सहयोग मिल रहा है।
- वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, वित्त मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए है।
शुरू में समस्या होगी:
- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस वार्ता में कहा कि, ये तो मालूम था कि, शुरू में कुछ समस्या तो आएगी।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि,ये समस्या तब तक रहेगी जब तक 86 फ़ीसदी नोट नहीं बदल जाते हैं।
- वहीँ प्रेस वार्ता में अरुण जेटली ने इस योजना को वृहद् बताया।
SBI ने दो दिन में जमा किये 2 करोड़ 28 लाख:
- वार्ता में वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि, एसबीआई ने अकेले दो दिन में 2 करोड़ 28 लाख रुपये जमा किये हैं।
- उन्होंने आगे जानकारी दी कि, शनिवार दोपहर 12:15 बजे तक SBI ने 58 लाख लोगों के नोट एक्सचेंज कर दिए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार