केंद्र सरकार के वित्त मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने गुरुवार को दिल्ली में मीडिया को संबोधित किया।
अब किसान एक हफ्ते में निकाल सकेंगे 25 हजार:
- केंद्र सरकार के वित्त मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस वार्ता की।
- जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि, सरकार ने फैसला लिया है कि, अब से किसान एक हफ्ते में बैंक से 25 हजार रुपये निकाल सकते हैं।
- उन्होंने आगे जानकारी दी कि, किसानों को बुवाई, खाद की खरीद आदि के लिए सुविधा दी गयी है।
- इसके साथ ही किसान अपने क्रेडिट कार्ड से भी 25 हजार की राशि निकाल सकते हैं।
- साथ ही वित्त सचिव ने जानकारी दी कि, किसान चेक या RTGS के माध्यम से पैसा निकाल सकते हैं।
शादी के लिए निकाल सकेंगे 2.5 लाख:
- शक्तिकांत दास ने जानकारी दी कि, फसल बीमा सुरक्षा योजना के तहत स्पेशल केस में अवधि को 15 दिनों के लिए बढाया गया है।
- इसके साथ ही सरकार ने शादियों के लिए बैंक से एक बार में 2.5 लाख की रकम निकालने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
- हालाँकि, परिवार का केवल एक ही सदस्य 2.5 लाख की राशि निकाल सकता है।
- जिसके लिए उपभोक्ता का बैंक अकाउंट पूरी तरह से अपडेटेड होना चाहिए।
18 नवम्बर से कैश एक्सचेंज पर मिलेंगे सिर्फ 2000:
- वहीँ सरकार ने 18 नवम्बर से कैश एक्सचेंज काउंटर पर बदलने वाली राशि में भी परिवर्तन किया है।
- जजों लिमिट 4500 रुपये की थी, 18 नवम्बर से 2000 रुपये की हो जाएगी।
- इसके अलावा सरकारी कर्मचारी जो ग्रुप सी से ऊपर हैं, वो 10,000 रुपये कैश एडवांस ले सकते हैं।
- जो उनकी नवम्बर माह की सैलरी से एडजस्ट किया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार