देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस आगरा कैंट रेलवे स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। पांच अप्रैल को रेल मंत्री सुरेश प्रभु इसे हरी झंडी दि‍खाएंगे। दोनों स्‍टेशनों के बीच की दूरी तय करने में इसे 100 मिनट का समय लगेगा। रेल मंत्रालय ने फ्लाइट्स की तरह इस ट्रेन में होस्टेस की व्‍यवस्‍था की है।

क्या मिलेंगी सुविधाएँ:

  • गतिमान एक्सप्रेस का शुरुआती किराया 690 रुपए होगा। एग्जीक्यूटिव क्लास में सफ़र का आनंद उठाने के लिए 1365 रुपए खर्च करने होंगे।
  • रेल मंत्रालय का कहना है कि गतिमान एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25 पर्सेंट ज्यादा होगा तो कैटरिंग सर्विस भी बेहतर रखने की कोशिश होगी।
  • इसकी अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और यह 100 मिनट में हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट स्‍टेशन पहुंच जाएगी।
  • गतिमान एक्सप्रेस में अल्ट्रा मॉडर्न 12 कोच और 5400 हॉर्स पावर का इलेक्ट्रिक इंजन लगा है। इससे कोच में झटके कम महसूस होंगे।
  • गतिमान एक्सप्रेस में फ्लाइट्स की तरह होस्‍टेस रहेंगी। ये यात्रियों के लि‍ए नाश्‍ता सहि‍त कैटरिंग सुवि‍धा उपलब्‍ध करवाएंगी।
  • ट्रेन में वाई-फाई भी उपलब्ध रहेगा। यात्री अपने स्मार्टफोन पर गाने भी डाउनलोड कर सकेंगे।
  • गतिमान एक्‍सप्रेस सप्‍ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया की शुक्रवार को ट्रेन नहीं चलाने की वजह यह है कि‍ इस दिन ताजमहल बंद रहता है। इससे यात्रियों की संख्‍या कम रहेगी।
  • गतिमान एक्‍सप्रेस (12050) हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 10 बजे चलेगी। यह आगरा कैंट स्‍टेशन पर सुबह 9.50 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन (12049 नंबर) शाम 50 बजे आगरा कैंट से रवाना होकर शाम 7.30 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन नॉन-स्टॉप चलेगी।

गतिमान एक्सप्रेस का आखिरी ट्रायल 22 मार्च को हुआ था, जिसमें हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट तक जाने में 110 मिनट का समय लगा था। रेलवे द्वारा ट्रेन रूट पर उन 25 जगहों की निशानदेही करी गयी जहाँ ट्रेन की रफ़्तार 110 किलोमीटर प्रति/घंटा से ज्यादा नहीं हो सकती है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें