Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

वीडियो: दिल्ली में दिनदहाड़े लड़की को चाकू से गोदा, तमाशबीन बने लोग!

[nextpage title=”Delhi Murder Case ” ]

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह एक लड़की की चाकू से गोदकर ह्त्या कर दी गई। हमलावर ने सड़क पर लड़की पर चाकू से करीब 24 ताबड़तोड़ वार किये। घटनाक्रम के दौरान काफी लोग वहां पर मौजूद थे, लेकिन कोई भी लड़की को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

अगले पेज पर देखिये वीडियो…..

[/nextpage]

[nextpage title=”Delhi Murder Case 2″ ]

https://www.youtube.com/watch?v=959AyWsXlqg

मामला राजधानी के बुराड़ी इलाके के लेबर चौक के पास का है। मंगलवार सुबह अचानक से एक युवक ने लड़की (21) पर हमला कर दिया। आरोपी युवक का नाम सुरेन्द्र है, जबकि लड़की का नाम करुणा है। पहले तो युवक ने लड़की को चोट पहुंचाकर जमीन पर गिराया, फिर उसपर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोग वहां पर मौजूद थे, लेकिन लड़की पर हमला होते ही सभी वहाँ से निकल गए।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पिछले काफी समय से करुणा को परेशान कर रहा था। करुणा के परिवार ने कुछ ही महीने पहले उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में आरोपी द्वारा दोबारा ऐसा न करने की बात पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

[/nextpage]

Related posts

श्रीनगर उपचुनाव नतीजे : नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला चल रहे हैं आगे!

Vasundhra
7 years ago

हौसलों को उड़ने के लिए नहीं होती पंखों की जरूरत, मिसाल है पश्चिम बंगाल के तुहिन!

Namita
7 years ago

पुलिस को मिली एक और सफलता, राम रहीम का ड्राइवर गिरफ्तार

Namita
7 years ago
Exit mobile version