गोवा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल होबले की बहू में ससुर और परिवार पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में गोवा कांग्रेस की महिला इकाई ने गुरुवार को बीजेपी उपाध्यक्ष की बहू को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें… SDM की पत्नी ने लगायी गुहार, दहेज के लिए ससुराल पक्ष कर रहा प्रताड़ित!
मामले में कांग्रेस ने बीजेपी नेता की बहू का समर्थन :
- गोवा महिला कांग्रेस इकाई की अध्यक्ष प्रतिमा कौटिन्हो ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी।
- कौटिन्हो ने कहा कि पार्टी के प्रतिनिधि पीड़िता से मुलाकात करेंगे।
- आगे कहा कि कानूनी लड़ाई में उन्हें पूर्ण समर्थन दिया जाएगा क्योंकि यह एक महिला के खिलाफ अपराध है।
- उन्होंने कहा कि वह एक महिला हैं और दुखी हैं कि राजनीतिक दबदबे वाला एक व्यक्ति दहेज के लिए उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहा है।
यह भी पढ़ें… दहेज उत्पीड़न मामले में बलदेव सिंह औलख द्वारा दबाव डालने पर HC सख्त!
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया बेबुनियाद :
- गोवा पुलिस महिला शाखा ने 12 जुलाई को होबले, उनकी पत्नी और उनके बेटे पर दहेज उत्पीड़न का और अपनी बहू के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया था।
- होबल ने अपने बचाव में कहा कि यह शिकायत बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है।
- उन्होंने कहा कि यह मामूली घरेलू विवाद था लेकिन दहेज का आरोप निराधार है।
- उपाध्यक्ष ने कहा कि यह मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए राजनीतिक रूप से प्रेरित शिकायत है।
यह भी पढ़ें… वीडियो: दहेज में बाइक ना मिलने पर विवाहिता की पीट-पीटकर निर्मम हत्या!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Anil Hoble's daughter-in-law
#BJP leader Anil Hoble
#bjp leader daughter in law dowry harassment
#bjp leader dowry harassment
#bjp vice president
#Congress women unit
#dowry harassment
#Goa
#अनिल होबले की बहू
#कांग्रेस महिला इकाई
#गोवा
#दहेज उत्पीड़न
#बीजेपी नेता अनिल होबले
#बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह