177 चीजों को 28% के ब्रैकेट से बाहर रखा गया:
- केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में असम के गुवाहाटी में GST की 23वीं बैठक दो दिन चली थी।
- GST की बैठक में आम आदमी की रोजमर्रा वालीं चीजों के दामों पर लगने वाले GST को कम करने के तहत चर्चा की गयी थी।
- जिसके बाद शुक्रवार को वित्त मंत्री की अध्यक्षता में GST को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले किये गए।
- जिसके तहत सरकार ने 177 चीजों को 28 फ़ीसदी के ब्रैकेट से बाहर करते हुए उन्हें 18 फ़ीसदी के ब्रैकेट में रखा गया है।
- इसी क्रम में चॉकलेट, च्युइंगम, आफ्टर शेव, डियो, वाशिंग पाउडर, डिटर्जेंट, मार्बल पर अब 18 फ़ीसदी GST लगेगा।
लग्जरी चीजों पर ही लगेगा अब 28% GST:
- केंद्र सरकार ने GST में 177 चीजों को 28% से निकालकर 18% के ब्रैकेट में जोड़ दिया है।
- जिसके बाद से अब सिर्फ GST में लग्जरी चीजों पर ही 28% GST लगाया जायेगा।
- इसके साथ ही नए टैक्स ब्रैकेट के बाद रेस्टोरेंट में खाना खाना सस्ता हो गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Pages: 1 2
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार