अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर पर सर्जिकल स्ट्राइक पर अपने विचार व्यक्त किये हैं।
खुद की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम बिल्कुल सही:
- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने भारत द्वारा पीओके में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक को सही कदम बताया है।
- हामिद करजई ने कहा है कि, खुद की जमीन और उससे जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए उठाये गए कदम गलत नहीं होते हैं।
- भारत द्वारा आतंकवादियों को उन्हीं के क्षेत्र में घुसकर मारने की बात को उन्होंने बिल्कुल जायज ठहराया है।
- हामिद करजई ने आगे कहा कि, अफगानिस्तान सालों से आतंकवाद का पीड़ित रहा है।
- उन्होंने आगे कहा कि, हमें भी सुरक्षाबलों के ऐसे ऑपरेशन की बहुत जरुरत है।
- पूर्व राष्ट्रपति ने आगे कहा कि, हमने कई बार अमेरिका से सीमा पार आतंकियों के ठिकाने नष्ट करने की बात कही थी।
- उन्होंने ने आगे कहा कि, लेकिन ऐसा कभी नहीं हो पाया।
यह भी पढ़ें: मालदीव ने भी सार्क बैठक से हाथ पीछे किया -क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म को माना बड़ा खतरा
भारत ने सर्जिकल ऑपरेशन में मारे थे 40 आतंकी:
- भारत ने 29 सितम्बर को देर रात पाक अधिकृत कश्मीर में सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था।
- जिसमें भारतीय सेना ने 7 आतंकी ठिकानों समेत, करीब 40 आतंकवादियों को मार गिराया था।
- इसके अलावा सर्जिकल स्ट्राइक में दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार