आज पूरे देश में भारतीय नौसेना दिवस को मनाया जा रहा है। देश भर में सभी लोग हमारी नौसेना के जज्बे और साहस का सम्मान कर रहे है। इस मौके पर देश भर से लोग भारतीय नौसेना को इसके लिए बधाई दे रहे है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस अवसर पर भारतीय नौसेना के सैनिको बधाई दी है और उनके शौर्य और साहस की तारीफ़ भी की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई :

  • पीएम नरेन्द्र मोदी आज सुबह ट्वीट कर भारतीय नौसेना दिवस की समस्त नौसेना के सिपाहियों को बधाई दी है।
  • उन्होंने लिखा कि भारतीय नौसेना के सभी सिपाहियों और उनके परिवारों को आज के दिन की शुभकामनाएं।

  • हम सभी हमारी नौसेना के योगदान को हमेशा याद करेंगे और उन्हें सलाम करते है।
  • आज अमर जवान ज्योति पर सेना प्रमुख दलबीर सिंह, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने जवानो को श्रद्धांजली अर्पित की।

यह भी पढ़े : श्रीमदभागवत कथा के लिए 200 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा!

  • नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा कि भारतीय नौसेना हिन्द महासागर में देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
  • आपको बता दें कि आज ही के दिन 1971 में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को हराया था।
  • भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान से युद्ध में उसके 3 जहाज नष्ट कर पाक को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।
  • इसी की खुशी में आज का दिन नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़े : सपा सुप्रीमो मुलायम करा रहे शिवपाल-रामगोपाल में सुलह!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें