नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि वह 11 सितंबर को बाल यौन शोषण और बाल तस्करी के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए कन्याकुमारी से दिल्ली तक यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा शुरू करने से पूर्व एक कार्यक्रम में सत्यार्थी ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि इस अभियान के दौरान लगभग एक करोड़ लोग इस खतरे से लड़ने के प्रति वचनबद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए बाल श्रम विधेयक एक खोया हुआ अवसर- कैलाश सत्यार्थी

कन्याकुमारी से दिल्ली तक होगी यह यात्रा-

  • ‘भारत यात्रा’ 11 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होगी।
  • दिल्ली में 16 अक्टूबर को समाप्त होगी।
  • इसके अलावा, देश के अन्य हिस्सों से भी छह अलग यात्राएं शुरू होंगी।
  • जो 16 अक्टूबर को दिल्ली में खत्म होंगी।
  • सत्यार्थी ने कहा कि यदि लोग बाल यौन शोषण और बाल तस्करी बारे में जागरूक होते हैं
  • और अपनी आवाज उठानी शुरू कर देते हैं तो कोई भी इसे अनदेखा नहीं कर पाएगा।
  • आगे उन्होंने कहा कि ‘सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत’ के उद्देश्य से यह यात्रा 22 राज्यों में 11,000 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी।

यह भी पढ़ें: कैलाश सत्यार्थी के घर हुई चोरी, नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका भी ले गए साथ

यह भी पढ़ें: कैलाश सत्यार्थी के घर से गायब हुई नोबल पुरस्कार की रेप्लिका बरामद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें