उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा में ईद की नमाज़ के बाद विरोध प्रदर्शन हो गया। यहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच एक और झड़प हुई। इस झड़प में 24 साल के एक युवक की मौत हो गई है। युवक का नाम मुर्तजा बताया जा रहा है। इसके बाद पहले से ही बिगड़े हुए घाटी के हालात और बद्दतर हो गए हैं। इसके साथ ही कश्मीर के 19 जिलों कर्फ्यू जारी है।

  • नब्बे के दशक के बाद पहली बार ईद-उल-जुहा पर कश्मीर के 10 जिलों में कर्फ्यू लगा है।
  • ये फ़ैसला सोमवार देर रात जम्मू कश्मीर पुलिस के मुख्यालय पर हुई सुरक्षा की समीक्षा बैठक में लिए गया।
  • घाटी में हिंसा की शुरुआत होने के बाद से पहली बार बकरीद के मौके पर वहां कर्फ्यू लगाया गया है।
  • लोग घरों में बंद हैं, सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, कोई बाहर नहीं निकल रहा है।
  • ईद के दिन भी कश्मीर घाटी में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही।
  • मंगलवार को ईद की नमाज के बाद हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।
  • राज्य सरकार ने सभी टेलीकॉम नेटवर्क को इंटरनेट सेवाएं अगले 72 घंटे तक बंद रखने का आदेश कल जारी किया है।
  • मालूम हो कि कश्मीर में करीब दो महीने से अशांति का माहौल है।

जम्मू-कश्मीरः आतंकी हमले में शहीद हुए यूपी के पांच लाल!

26 साल में पहली बार नहीं हुईं ईद की सभाएं:

  • 26 साल में यह पहली बार हो रहा है कि श्रीनगर की ईदगाह और हजरतबल दरगाह पर ईद की सभाएं नहीं हुईं।
  • बता दें कि 1990 में घाटी में आतंकवाद पनपा था। इसके बाद से यहां के हालात बनते-बिगड़ते रहे हैं।
  • हालांकि, एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों को ईद की नमाज के लिए मस्जिदों में जाने की परमिशन दी है।
  • अलगाववादियों ने यूनाइटेड नेशन्स मिलिट्री ऑब्जर्वर (यूएनएम) के ‘ऑफिस चलो’ आह्वान किया था।
  • इसके बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सेना ने संभाला मोर्चाः

  • आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सेना से तैयार रहने के लिए कहा गया है।
  • अगर घाटी में हिंसा होती है तो सेना मोर्चा संभालेगी।
  • सेना के जवानों की उन जगहों पर पहले ही तैनाती की गई है, जहां हिंसक प्रदर्शनों होते रहें हैं।
  • कल मध्यरात्रि से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
  • सूत्रों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।

वानी की मौत के बाद कश्मीर में नहीं थम रहीं हिंसा, अबतक 65 की मौत

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें