आम आदमी पार्टी(आप) के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में उप-मुख्यमंत्री पद के पर चुनावी ऐलान किया है। उन्होंने पंजाब में दलित कार्ड खेला है। केजरीवाल ने कहा कि जल्द ही पंजाब उप-मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दलित नेता को बैठाएंगे।
केजवाल के बादल पर सियासी बोल :
- दिल्ली सीएम केजरीवाल शनिवार को जालंधर के आदमपुर में रैली को संबोधित कर रहे थे।
- उन्होंने यहां कहा कि पंजाब के उप मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर बड़ा ऐलान किया।
- केजरीवाल ने कहा, आप विधानसभा चुनाव में जीतती है तो बादल की कुर्सी पर दलित बैठेगा।
- उन्होंने स्पष्ट किया अभी उपमुख्यमंत्री की जिस कुर्सी पर बादल है, जल्द ही उस पर उनकी पार्टी का दलित व्यक्ति बैठगा होगा।
- दलित कार्ड खेलते हुए केजरीवाल ने इसे डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपने को पूरा करने से जोड़ा।
- केजरीवाल ने कहा कि राज्य में क्या-क्या बदलाव लाने है उसकी प्लांनिग कर ली गई है।
- पंजाब के 40 लाख से अधिक लोग नशे की गिरफ्त में है।
- जिन्हें इससे छुटकारा दिलाने के लिए छह महीने में हर क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र शुरू करेंगे।
- नशे की आपूर्ति पूरी तरह से बंद की जाएगी।
- ऐसे कारोबारियों को जेल पहुंचाया जाएंगा जो पंजाब की नशों में नशा घोल रहे है।
- उन प्रवासियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी जो बाहर जाकर रह रहे है और वापस आना चाहते है।
- आप पंजाब से बाहर चले गए उद्योग धंधों को वापस लाने की व्यवस्था करेगी।
- दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को बेहतर बनाया जाएगा।
कांग्रेस और शिअद में साठगांठ :
- केजरीवाल ने आरोप लगाया, कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह और पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल के बीच साठगाठ है।
- दोनों के बीच पांच-पांच साल प्रदेश को लूटने का समझौता हो चुका है।
- अमरिंदर सिंह के पास 2002 में कंगाली के कागार पर थे।
- लेकिन 2005 में सीएम बनने बनने के बाद उनकी पत्नी और बेटे के नाम से स्विस आकॉउंट खोला गया।
- उन्होंने कहा कि अमरिंदर को जहां घेरा जा सकता था, उन मामलों को बंद करना शुरू कर दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#delhi cm arvind kejriwal
#Deputy Chief Minister of Punjab
#Deputy Chief Minister of Punjab Sukhbir singh badal
#parkash singh badal
#punjab cm parkash singh badal
#sukhbir singh badal
#अमरिंदर सिंह
#अरविंद केजरीवाल
#आप
#कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह
#केजरीवाल
#कैप्टन अमरिंदर सिंह
#जालंधर
#दिल्ली सीएम केजरीवाल
#पंजाब
#पंजाब उप मुख्यमंत्री
#पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल
#पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल
#प्रकाश सिंह बादल
#सुखबीर सिंह बादल