पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा नेता किरण बेदी आज लेंगी पुडुचेरी उपराज्यपाल पद की शपथ!
Rupesh Rawat
पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा नेता किरण बेदी आज पुडुचेरी के उप-राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगी। पिछले हफ्ते रविवार को उन्हें पुडुचेरी का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है। और राष्ट्रपति भवन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा था कि उनकी नियुक्ति पदभार संभालने के दिन से ही प्रभावी होगी।
पुडुचेरी की उपराज्यपाल बनाई गईं भाजपा नेता और समाजिक कार्यकर्ता किरन बेदी 29 मई को यहां एक समारोह में शपथ लेंगी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह के पास जुलाई 2014 से पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार है।
जिसके बाद आज से बेदी पुडुचेरी की उपराज्यपाल होंगी। किरण बेदी पुडुचेरी की चौथी महिला उपराज्यपाल होगी।
मालूम हो कि भाजपा ने 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में उन्हे बतौर मुख्यमंत्री प्रत्याशी मैदान में उतारा था।
दिल्ली चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद किरण बेदी राजनीतिक सक्रियता से दूर थीं और बीजेपी किसी भी कार्यक्रम में कभी नजर नहीं आईं।
इस चुनाव में बीजेपी को महज 3 सीटें ही मिली थीं और वह खुद भी चुनाव हार गई थीं।
किरण बेदी की नियुक्ति पुडुचेरी विस चुनावों में कांग्रेस और द्रमुक गठबंधन की जीत के चौथे दिन ही की गई है।
किरण बेदी 1972 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, और 2007 में उन्होने सेवा से विराम ले लिया था। इसके अलावा वे लोकप्रिय टीवी शो आप की कचहरी भी होस्ट कर चुकी हैं।
किरण बेदी ने दो गैर-सरकारी संगठन “नवज्योति इंडिया फाउंडेशन” और “इंडिया विजन फाउंडेशन” भी बनाये हैं।
इससे पहेल अपनी नियुक्ति पर किरण बेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था “मैं इस जिम्मेदारी को निभाने लिए हरसंभव योगदान दूंगी। मैं देश की सेवा के लिए ही यहां हूं। मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं कि मुझे ये जिम्मेदारी दी गई।“