असम के कोकराझार जिले में शुक्रवार को हमलावरों ने जमकर फायरिंग और गोलाबारी की। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में करीब 30 लोग घायल भी हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
कोकराझार में हुई हिंसक वारदात-
- जानकारी के मुताबिक कोकराझार के बालाघाट तीनलो में उग्रवादी ने अंधाधुंध गोलाबारी की।
- NDFB उग्रवादियों के हाथ होने की संभावना व्यक्त की गई है।
- कोकराझार IG के मुताबिक एनकाउंटर अभी भी जारी है।
- स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी सेना में सुरक्षा बल को घटना स्थल पर भेजा गया है।
- हमलावरों ने फायरिंक के लिए AK-47 का इस्तेमाल किया था।
- शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
- सुरक्षा बलों ने एक हमलावर को मार गिराया है।
- मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की है।
- मामले की पूरी जानकारी फ़ोन पर पीएम को दी गई है।
- कोकराझार बोडोलैंड का केंद्र रहा है।
- BODO ने ये चेतावनी दी थी कि वो अपने कमांडर के खिलाफ एनआईए के एफआईआर का बदला लेंगे।
गृहराज्य मंत्री किरन रिजिजू ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है और कहा है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सेना कार्यवाही कर रही है। राज्य सरकार से संपर्क बना हुआ है।