Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

VIDEO: घर में घुसे तेंदुएं ने वन अधिकारियों पर हमला कर किया घायल

इंदौर में एयरपोर्ट रोड के नजदीक पल्हर नगर के 415 नंबर मकान में शुक्रवार सुबह तेंदुआ घुस आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुएं को पकड़ने के लिए कई लोगो ने कोशिश की मगर इसमें उसने 3 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इलाके में तेंदुएं के आने की खबर मिलते ही भीड़ इकठ्ठा हो गयी और लोगो ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गयी और उनके अधिकारी मौके पर पहुंचे।

तेंदुएं के आने से मचा हड़कम्प :

इंदौर के पल्हर नगर में एक घर में अचानक तेंदुआ घुस आने से हड़कंप मच गया। तेंदुएं के आते ही  घर के सदस्यों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया। जैसे ही इलाके में ये खबर पहुँची तो लोगो ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने तेंदुएं को पकड़ने के लिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया मगर वो हाथ नहीं लगा बल्कि इस ऑपरेशन में उसने 3 लोगो को घायल कर दिया। विभाग ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और बेहोश करने के लिए उस पर गोली भी मारी मगर वह जाल से कूदकर दूसरे घर में जा घुसा। इसके पहले कि उसे पकड़ा जाता, उसने वन विभाग के एक अधिकारी को दबोच लिया और उसे घायल कर दिया।

घर से निकल कर गली में आया तेंदुआ :

तेंदुएं के हमले से घबराहट में अधिकारी के हाथ से डंडा छूट गया। उन्होंने तेंदुए से खुद को बचाने की काफी कोशिश की मगर नाकामयाब रहे। तेंदुए ने उसे दांतों और पंजों के बीच दबोचा था। एक अधिकारी के बाद उसने दूसरे को भी घायल कर दिया। इसके बाद वह अचानक बीच गली में आ गया और वहां के एक स्थानीय युवक को घायल कर दिया। करीब 3 घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया।

Related posts

महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र का आज से हुआ आगाज़!

Vasundhra
8 years ago

‘वंदे मातरम्’ के विरोधी हो ‘मताधिकार से वंचित’ : शिवसेना

Namita
7 years ago

पीएम मोदी ने की भाजपा सांसद-विधायकों से फोन पर बात, दिया मूलमंत्र

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version