Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

बिहार: नील गायों की हत्या के बाद पर्यावरण मंत्री पर बरसीं मेनका गांधी

blue bulls

बिहार में नील गायों की बड़ी संख्या में हत्या का मामला सामना आया है। बिहार में फसल बर्बाद करने वाली नील गायों की हत्या के बाद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पर बिफर पड़ीं हैं।

मेनका ने आरोप लगाया है कि पर्यावरण मंत्री राज्यों को चिट्ठी लिख रहे हैं और जानवरों को मारने की मंजूरी दे रहे हैं। हालांकि जावड़ेकर ने इस बयान पर अभी तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मेनका गांधी ने कहा कि अधिकांश राज्यों ने हाई कोर्ट ने इस मामले पर स्टे लिया हुआ है जबकि पर्यावरण मंत्री खुद ही सक्रियता दिखाते हुए नील गायों को मारने के लिए पत्र लिख रहे हैं।

मेनका गांधी ने नील गायों की हत्या के मामले में नीतीश कुमार पर आरोप लगाया और कहा कि इसमें नीतीश कुमार और पर्यावरण मंत्री का हाथ है और इन्ही लोगों के इशारे पर ये हत्याएं हो रही हैं। मेनका ने यह बयान बिहार में लगभग 250 नील गायों की हत्या के बाद दिया है।

मेनका गांधी के आरोपों के बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि किसने क्या कहा इस पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, लेकिन अगर किसानों की फसलों को ज्यादा नुकसान हो तो राज्य सरकार जो प्रस्ताव भेजती है उसको मंजूरी दी जाती है।

वहीं रामविलास पासवान के बेटे और एलजेपी के युवा नेता चिराग पासवान ने जानवरों की हत्या को अमानवीय बताया और कहा कि इसका किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं किया जा सकता है।

Related posts

लोकसभा के चुनवा के साथ अगर तीन राज्यों के चुनाव होते है तो क्या काग्रेंस इसके लिए तैयार है?

Desk
6 years ago

राष्ट्रपति मुख़र्जी का प्रवासी भारतीय सम्मान समारोह में संबोधन!

Prashasti Pathak
8 years ago

कश्मीर के अलगावादी नेता को उनके घर में किया गया नज़रबंद!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version