Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

बजट सत्र के बाद बदली दिखेगी राज्यसभा की तस्वीर

2018 के बजट सत्र के बाद देश के उच्च सदन राज्यसभा का रंग पहले से बदला हुआ दिखाई देगा। इस बार होने वाले बद्लाव्मे समाजवादी पार्टी के कई सांसद सदन में नहीं दिखाई देंगे। सपा से कई नेताओं को राज्यसभा में भेजा गया था। इसके अलावा फ़िल्मी दुनिया से राजनीति में कई बड़े चेहरे भी राज्यसभा का हिस्सा नहीं रहेंगे।

सपा के ये नेता होंगे रिटायर :

देश के सबसे उच्च सदन राज्यसभा में सबसे ज्यादा सदस्य कांग्रेस और भाजपा के हैं। इनके बाद इस सदन के सबसे ज्यादा सदस्य समाजवादी पार्टी के हैं। मगर 2018 के बजट सत्र के बाद राज्यसभा में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल, सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा के साथ ही जाया बच्चन इस साल राज्यसभा से रिटायर हो जायेंगी। इसके अलावा कांग्रेस से प्रमोद तिवारी, अभिषेक मनु सिंघवी, रेणुका चौधरी भी राज्यसभा में नहीं दिखाई देंगी। इसके साथ ही फ़िल्मी जगत से आये कई सितारें भी रिटायर होकर राज्यसभा से विदा ले लेंगे।

ये फ़िल्मी सितारे होंगे रिटायर:

फ़िल्मी दुनिया से राज्यसभा पहुँचने वालों में अभिनेत्री रेखा और जया बच्चन, तेलुगु फिल्मों के सितारे चिरंजीवी, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और हॉकी खिलाड़ी और बीजू जनता दल के सांसद दिलीप टिर्की सम्मिलित हैं। राज्यसभा के अपने पूरे कार्यकाल में सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। सचिन ने सिर्फ 5% दिनों में सदन की कार्यवाई में भाग लिया। साथ ही उन्होंने सरकार से 1 भी सवाल नहीं पूछा था। अभिनेत्री रेखा भी सदन में काफी कम दिन दिखाई दी थी। विपक्ष के अलावा सत्ताधारी दल भाजपा से भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला और विनय कटियार का कार्यकाल भी अप्रैल में खत्म हो जायेगा। मोदी की कैबिनेट में शामिल अरुण जेटली, जेपी नड्‌डा और रविशंकर प्रसाद को भी फिर से सदन का सदस्य बनना पड़ेगा।

 

ये भी पढ़ें : नेतन्याहू इस साल के हमारे पहले महत्वपूर्ण अतिथि हैं : पीएम मोदी

Related posts

इनकम टैक्स कमिश्नर हुए गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ रुपए हुआ सीज!

Namita
7 years ago

वीडियो: ‘बाहुबली’ के रूप में नरेन्द्र मोदी का वीडियो हुआ वायरल!

Shashank
8 years ago

26 अगस्त : इतिहास के पन्नों में आज के दिन क्या है ख़ास

Deepti Chaurasia
7 years ago
Exit mobile version