भारतीय एयरफोर्स के एकमात्र फील्ड मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार 16 सितम्बर को दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में 98 साल की उम्र में निधन हो गया था, जिसके बाद सोमवार 18 सितम्बर को मार्शल अर्जन सिंह को दिल्ली स्थित बरार चौक में अंतिम विदाई दी गयी। गौरतलब है कि, मार्शल अर्जन सिंह(marshal arjan singh) का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।
21 तोपों की सलामी(marshal arjan singh):
- मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया था।
- जिसके बाद सोमवार को मार्शल अर्जन सिंह को बरार चौक, दिल्ली में अंतिम विदाई दी गयी।
- इस दौरान मार्शल अर्जन सिंह को 21 तोपों की सलामी दी गयी।
- इसके साथ ही सभी सरकारी इमारतों पर लगे तिरंगे को आधा झुका दिया गया है।
- गौरतलब है कि, इंडियन आर्मी में आज तक सिर्फ 3 लोगों को 5 स्टार रैंक मिली है।
- मार्शल अर्जन सिंह उनमें से एक थे।
मार्शल अर्जन सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि(marshal arjan singh):
- पूर्व एयरफोर्स चीफ और मार्शल अर्जन सिंह का निधन शनिवार को आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ था।
- जिसके बाद सोमवार को मार्शल अर्जन सिंह को बरार चौक पर अंतिम विदाई दी गयी।
- विदाई से पहले मार्शल अर्जन सिंह का पार्थिव शरीर चौक पर रखा गया।
- जहाँ उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
- सबसे पहले देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्शल अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि दी।
- जिसके बाद इंडियन एयरफोर्स के चीफ बीएस धनुआ और
- इंडियन नेवी चीफ सुनील लांबा ने भी मार्शल को सलामी दी।
- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मार्शल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।
- भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मार्शल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: मार्शल अर्जन सिंह को आज दी जाएगी ‘अंतिम विदाई’!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार