देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए केरल के कोझीकोड पहुंचे हैं। जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री का संबोधन:
- केरल के कोझीकोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।
- अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं समेत रैली में आये लोगों का आभार व्यक्त किया।
- जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल की क्षेत्रीय भाषा में जनता का अभिवादन किया।
- पीएम मोदी ने कहा कि, केरल भगवान की स्वयं की धरती है।
- उन्होंने आगे कहा कि, केरल के नाम मात्र से ही इसकी पवित्रता का एहसास होता है।
- पीएम ने कहा कि, ये भाव सिर्फ यहाँ के भू-भाग की वजह से नहीं है, बल्कि यहाँ के लोगों के कारण हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, दुनिया के हर कोने में केरल का व्यक्ति सम्मान पाता है।
- जब मैं खाड़ी देशों की यात्रा पर गया तो मैंने केरल से वहां गए लोगों से मिलने की इच्छा जताई थी।
- विदेश दौरों पर जिनसे भी मिला उनसे भारतीय और केरल के लोगों की प्रशंसा सुनने की मिली।
- केरल दौरे पर पीएम ने कहा कि, मैं यहाँ आज दूसरी बार आया हूँ, लेकिन आज पहले से परिवर्तन था।
- आज मैंने रास्ते में ह्यूमन चेन नहीं ह्यूमन वॉल देखी।
- अपने संबोधन में पीएम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय का भी जिक्र किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार