प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा के लिए कमर कस चुकी नौसेना की महिला अधिकारियों को बधाई दी। नौसेना की छह महिला अधिकारी ‘नाविका सागर परिक्रमा’ शुरू करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: बुराई ख़त्म करने में ताकत लगती है : पीएम मोदी

मोदी ने दी नौसैनिक अधिकारियों को बधाई-

  • दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा के लिए तैयार नौसेना की छह महिला अधिकारियों को पीएम मोदी ने बधाई दी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज एक विशेष दिन है। नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने आईएनएसवी तरिणी में सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा शुरू की है।’
  • उन्होंने कहा, ‘नाविका सागर परिक्रमा की महिला टीम को बधाई देने पूरा देश उमड़ पड़ा है।’
  • इस टीम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी कर रही हैं।
  • उनके साथ लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी.स्वाति और लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी, बी.ऐश्वर्या और पायल गुप्त हैं।
  • यह टीम रविवार से अपनी यह यात्रा शुरू करेंगी।
  • इस यात्रा को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण हरी झंडी दिखाएंगी।
  • ‘नाविका सागर परिक्रमा’ गोवा के तट से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: हमारी बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं: पीएम मोदी!

यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर ‘टीच टू ट्रांसफॉर्म’ मंत्र से आगे बढ़े : पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें