पूरे भारत में आज दशहरे का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आज का दिन भारतीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्थापना दिवस के तौर भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर अब स्वयंसेवक अपनी पारंपरिक पोशाक से हटकर नए पोशाक में दिखाई दिए।

संघ प्रमुख दिखे फुल पैंट में :

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवक आज से नए यूनिफॉर्म में नज़र आने वाले हैं।
  • आज सुबह नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फुल पैंट में दिखकर इसकी शुरुआत की है।
  • इस दौरान अपने भाषण में संघ प्रमुख ने पीएम मोदी की भी तारीफ की।
  • आरएसएस के सभी जवानों ने नए ड्रेस में संघ मुख्यालय नागपुर में ड्रिल किया हैं।
  • नया ड्रेस दशहरे से शुरू हो गया है जिसमें भूरे रंग की फुलपैंट ने हाफपैंट की जगह ले ली है।

ये भी पढ़े : संसद भवन पर आतंकी हमले की आशंका जवानों की छुट्टियाँ रद्द की गई !

  • हालांकि इस ड्रेस में मोज़े भूरे रंग के ही रखे गए हैं।
  • आपको बता दें कि संघ की ड्रेस में खाकी हाफपैंट 1925 से पहनी जा रही थी।
  • POK में भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पूरे भारत में दशहरे पर भारी सुरक्षा के इंतजाम किये गए है।
  • आज दशहरे पर संघ के विशेष कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की परेड के अलावा व्यायाम, योग, गीत और शस्त्र-पूजन भी होगा।

यह भी पढ़े : मनोहर पर्रीकर ने दिए सर्जिकल स्ट्राइक होने के सबूत !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें