केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मच रहे घमासान पर अपने विचार रखे हैं।
विरोधियों ने मांगे थे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत:
- उरी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया था।
- जिसके बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान समेत भारत के कुछ दलों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर आपत्ति जताई थी।
- इतना ही नहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करने की बात कही थी।
उन्हें पाकिस्तानी अखबारों की हेडलाइन बनना है:
- भारत और पाकिस्तान के बीच सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़े विवाद को कुछ भारतीय नेताओं ने ही वीडियो की मांग कर हवा दे दी है।
- ऐसे नेताओं पर भारत सरकार के कैबिनेट में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जमकर हमला बोला है।
- उन्होंने कहा कि, केजरीवाल की तरह बनो या संजय निरुपम दोनों ही सेना की उपलब्धियां नहीं पचा पा रहे हैं।
- धर्मेन्द्र प्रधान ने आगे कहा कि, इसलिए ये लोग उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं।
- पेट्रोलियम मंत्री ने आगे कहा कि, ये लोग भारतीय सेना की इज्जत नहीं करते हैं।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, ये सभी लोग सिर्फ एक बात की परवाह करते हैं।
- ऐसे लोग सिर्फ पाकिस्तानी अख़बारों की हेडलाइन बनना चाहते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार