प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में संसद में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शिरकत की, यह कार्यक्रम संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
26 नवम्बर को मनाया जाता है संविधान दिवस:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संसद में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शिरकत की।
- इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाना तय किया गया था।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, इस दिवस से युवाओं में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।
- उन्होंने आगे कहा कि, हम जब भी संविधान की बात करते हैं तो बाबा साहब की याद आ जाती है।
- इसी में जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, संविधान और बाबा साहब अवियोज्य हैं।
- साथ ही पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि, संविधान सबसे बड़ा है।
2015 से शुरू हुआ संविधान दिवस:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, संविधान दिवस की शुरुआत 2015 से हुई है।
- उन्होंने आगे कहा कि, संविधान हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
- साथ ही पीएम ने कहा कि, संविधान का मतलब बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर।
- पीएम मोदी ने आगे कहा कि, हमें संविधान से आत्मिक रूप से जुड़ना चाहिए।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, न कि सिर्फ संविधान के कई आर्टिकल्स रट लें।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, 26 नवम्बर के बिना 26 जनवरी का कोई औचित्य नहीं है।
यह भी पढ़ें: बांदीपुरा-सोपोर में आतंकियों से मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार