प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने पंजाब के भटिंडा में एम्स अस्पताल का शिलान्यास किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
एम्स का शिलान्यास:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के भटिंडा में एम्स अस्पताल का शिलान्यास किया।
- इस दौरान कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
पिछली बार भटिंडा नहीं आ पाया था:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि, मैं पिछली बार समय कम होने के तहत भटिंडा नही आ पाया था।
- उन्होंने आगे कहा कि, आज मैंने यहाँ आकर अपना वादा निभाया है।
- पीएम मोदी ने कहा कि, भटिंडा में 1000 हजार करोड़ की लागत से एम्स बन रहा है।
- उन्होंने आगे कहा कि, एम्स में सिर्फ लोगों का इलाज नहीं होगा,
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, यहाँ पैरामेडिक्स, नर्सिंग स्कूल, और डॉक्टरी पढाई जायेगी।
- पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी सरकार जिसका शिलान्यास करती है उसी कार्यकाल में उसका उद्घाटन करती है।
- उन्होंने आगे कहा कि, अन्य सरकारों में योजनाओं की सिर्फ खानापूर्ति होती थी।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, यहाँ से पाकिस्तान की बॉर्डर दूर नहीं है।
यह भी पढ़ें: विशेष: यहाँ ख़रीदे जाते हैं पुराने ‘Frontier Pencil Box’
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार